Monday, December 16, 2019

"गर्मी में दून घाटी"

गर्मी का रिकार्ड टूटा,
गर्म हो गई दून घाटी,
ग्लोबल वार्मिंग का असर है,
या बदल गई है माटी.

उत्तराखंड के मनमोहक,
पहाड़, जंगल और नदियाँ,
गर्मियौं में रहती ठंडक,
दिखती सुन्दर घाटियाँ.

विकास के बढ़ते कदम,
या कारण घटता हरित आवरण,
कारक ये दोनों ही हैं,
बदला पहाड़ का पर्यावरण.

जैसे जीवन शैली बदली,
प्रकृति का भी बदला मिजाज,
तभी तो बहुत गर्म हो रही है,
देखो, दून घाटी आज.


सर्वाधिकार सुरक्षित,उद्धरण, प्रकाशन के लिए कवि की अनुमति लेना वांछनीय है)
जगमोहन सिंह जयाड़ा "जिग्यांसु"
ग्राम: बागी नौसा, पट्टी. चन्द्रबदनी,
टेहरी गढ़वाल-२४९१२२
निवास:संगम विहार,नई दिल्ली
(1.5.2009 को रचित)
दूरभाष: ९८६८७९५१८७     

No comments:

Post a Comment

मलेेथा की कूल